पेज

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

मोदी और शाह के नेतृत्व में धीरे-धीरे कांग्रेस बनती जा रही है भाजपा

हरेश कुमार



भारतीय जनता पार्टी को इस हाल में लाने वाले महानुभावों की आत्मा आज अपने को कोस रही होंगी कि कैसे-कैसे लोग आज भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। भ्रष्टाचारी, बलात्कारी, हत्यारा सबको यह पार्टी सदस्य बना रहा है। यह धीरे-धीरे कांग्रेस बनती जा रही है। यह स्थिति रही, तो भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा में इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भरपूर समर्थन मिला और इसी का परिणाम है कि आज भाजपा सत्ता में है, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेता इस बात को समझ नहीं रहे या सत्ता का अहंकार उन्हें समझने नहीं दे रहा। दूसरे दलों से कूड़ा-कचरा सबको भाजपा में समाहित कर ये क्या साबित करना चाहते हैं।
कल तक भाजपा को पानी पी-पीकर कोसने वाले, इसके नेताओं को गाली देने वाले एक ही झटके में पार्टी के सदस्य ही नहीं बन रहे, बल्कि लोकसभा का टिकट भी पा रहे हैं। यह स्थिति उन कार्यकर्ताओं के लिए बहुत दुखद होती है, जो पार्टी के लिए बिना किसी लोभ के दिनरात काम करते हैं। बाद में उन्हें गाली खाने को मिलता है। लोग ताना देते हैं। अपनी पार्टी को देखो, सारे भ्रष्टाचारियों को जमा कर रखा है।
आज की तारीख में भले जी जय प्रकाश नड्डा पार्टी के अध्यक्ष हों, लेकिन सारे फैसले नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ही कर रही है। नड्डा सिर्फ मुहर लगाने का काम कर रहे। यह स्थिति असहनीय और दुखद हो चुका है।
भाजपा को लोग हिंदुत्व के लिए वोट दे रहे हैं और आगे भी तब तक देंगे, जब तक कोई नई पार्टी हिंदुत्व के समर्थन में न आ जाए। जिस दिन कोई नई पार्टी हिंदुत्व के समर्थन में आई, उस दिन से भाजपा का दुर्दिन शुरू हो जाएगा, क्योंकि इसने कांग्रेस से लेकर हर उस दल के नकारे नेताओं को पार्टी में जमा कर लिया है, जिस पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। Panchjanya

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें