Arvind Kejriwal एमसीडी के चुनाव में हार के बाद Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi PMO India Narendra Modi के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जता रहे हैं। अगर, यही पहले किया होता तो दिल्ली का न ये हाल होता औऱ न ही पार्टी का। दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश में कहीं का नहीं रहे Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Delhi
देर आयद दुरुस्त आयद, बस इस लाइन पर बरकरार रहना। क्योंकि आपने लोकसभा चुनाव के बाद भी कहा था कि अब दिल्ली को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और थोड़े ही दिनों में अपने वामपंथी बुद्धिजीवी और चिरकुट पत्रकारों की सलाह मानकर पंजाब, गोवा और गुजरात की ओर चल दिया था। दिल्ली की जनता के टैक्स से आपने बेंगलुरु ही नहीं विदेशों की भी खूब सैर की है।
दादरी में अखलाक की भीड़ द्वारा हत्या आपको दिखाई दे गई। गुजरात में दलितों पर अत्याचार दिख गया। फर्जी दलित रोहित वेमुला के भाई को नौकरी देना याद रहा। आप सभी जगह पहुंचें, लेकिन दिल्ली में डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या आपको नहीं दिखी थी।
दिल्ली की जनता आपको नजदीकी से वॉच कर रही थी। मौका है सुधर जाओ वरना अगले चुनाव में इससे भी बुरी गति होने वाली है।
लोगों को काम चाहिए, दूसरों पर दोषारोपण नहीं।
एक ही सांस में आप कहते हो कि केंद्र सरकार आपको काम नहीं करने दे रही और उसी लाइन में हमने सबसे ज्यादा काम किया। ये विरोधाभाषी चीजें नहीं चलने वाली।
अगर, आपको लगता है कि आप पढ़े-लिखे हैं, तो दूसरे लोग बेवकूफ नहीं हैं। ज्यादा काबिल बनने की वजह से ही आपके पुराने साथी एक-एक करके आपको छोड़ कर जा चुके हैं और अभी क्या? एक बार दिल्ली की गद्दी हाथ से गई तो आपका अपना साया भी साथ छोड़ देगा, क्योंकि आप उसी के लायक हो?
दिल्ली के लोगों से आपने फ्री वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरा, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने से लेकर नए स्कूल-अस्पताल और कॉलेज खोलने का वादा किया था। लेकिन दिन-रात केंद्र और उसके प्रतिनिधि उपराज्यपाल को कोसने के अलावा एक पर भी काम किया होता तो आज ये नौबत नहीं आती।
प्रशांत भूषण Yogendra Yadav सहित न जाने कितने लोगों को आपने अपने से अलग कर लिया।
जंतर मंतर पर राजस्थान के किसान गजेंद्र की आत्महत्या को सभी ने देखा। किस तरह आप भाषण देते रहे। हरियाणा के एक पूर्व सैनिक जिस पर कई आरोप पहले से लगे थे उसे आगे करके आप वन रैंक, वन पेंशन की नीति पर केंद्र और Narendra Modi को घरने में लगे थे। एक मुद्दा हो तो बात करूं। आप सभी जगह बुरी तरह से मात खा गए हो।
Manish Sisodia AAP Satyendar Jain Gopal Rai Kapil Mishra Sanjay Singh Indian National Congress Amit Shah Rashtriya Swayamsevak Sangh : RSS Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi Manoj Tiwari 'Mridul'



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें