पेज

रविवार, 26 मार्च 2017

पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से अलुआ (शकरकंद) के कई फायदे हैं



शकरकंद के नाम से प्रसिद्ध अलुआ के कई गुण हैं। अलुआ खाने से एक तरफ नस की बीमारी ठीक होती ही है, साथ उसका स्वाद भी गजब है। अलुआ को पका कर खाने मे मजा आता है। पहले सस्ता सुलभ अलुआ एक आदमी एक-एक किलो तक खा जाता था। इससे पाचन क्रिया भी सही रहता है।

आज से ठीक दो दशक पहले हमारे गांव में अलुआ की खूब खेती होती थी और यह इतना उपजता था कि लोग इसके दम पर हाथी खरीदने का माद्दा रखते थे। मैंने आखिरी बार 1 रुपए में 4 किलो अलुआ अपने खेत पर बेचा है। यह 1987 की बात है।
अलुआ को तब ज्यादातर आर्थिक तौर पर कमजोर लोग ज्यादातर खाते थे। इसके अलावा, पालतू पशुओं को भी उबालकर खिलाया जाता था।
 1. अलुआ को आप अबालकर फिर दूध या दही के साथ नमक या चीनी जो आपको पसंद हो खा सकते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
2. अलुआ को पकाकर आप नमक-मिर्च के साथ भी खा सकते हैं।
3. कच्चा अलुआ कभी न खाएं, पेट में पकड़ लेता है।

कभी सालोंभर की खपत के लिए अलुआ कोठी मैं पैक होता था और आज हालत यह है कि देखने तक को नहीं मिलता। अब लोगों ने इसकी खेती लगभग बंद ही कर दी है। इसका सीधा नाता खपत से है। लोगों के पास पैसे हो गए हैं और इसकी गिनती मोटा खाना में होती है, जबकि इसमें जितने पोषक तत्व हैं अगर आप इसे जान लें तो हमेशा अपने खाने मेें शामिल कर लेंगे।

शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसमें ऊर्जा का खजाना है। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं।


1. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं।


2. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है।अगर इस अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

3. शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह विटामिन दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

4. शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

5. शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

6. शकरकंद विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।


7. शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है।यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही, किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें